सहानुभूति संस्था के तत्वावधान में 80 पात्र लोगों को लिहाफ का वितरण

बिजनौर। भोजपुर क्षेत्र की प्रमुख समाज सेवी संस्था सहानुभूति के तत्वावधान में  आर्य समाज भोजपुर खेड़ी में निर्धन असहाय निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव हेतु लिहाफ वितरित किए गए।
आर्य समाज भोजपुर खेड़ी में रविवार को सहानुभूति संस्था के तत्वावधान में 80 पात्र लोगों को लिहाफ का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवा राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष प्रधान शिव कुमार राजपूत ने की तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक कुलदीप आर्य ने किया इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष शिव कुमार राजपूत ने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम है यह संस्था पिछले 22 वर्षों से निर्धन असहाय निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव हेतु लिहाफ वितरित करती आ रही है सहानुभूति संस्था के संस्थापक स्वर्गीय वेद आनंद प्रकाश आर्य द्वारा स्थापित सहानुभूति संस्था समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण आर्य योगेश आर्य पीतम सिंह आर्य वरिष्ठ पत्रकार वेदव्रत वेणु देवेंद्र सैनी यशपाल सिंह राजपूत नीरज आर्य कुंवर रविंदर सिंह दिनेश आर्य यतेंद्र सिंह मोहित राजपूत सहित अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे तथा संस्था के कार्यों की सराहना की गई